रविवार, 23 दिसंबर 2012

अध्यापकों का आंदोलन 25 से

सागर। शिक्षा विभाग में संविलियन समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर अध्यापक संवर्ग संयुक्त मोर्चा का प्रांतीय आंदोलन 25 दिसंबर से परिवार सहित आयोजित होगा। इसको लेकर शिक्षकों ने पहलवान बाबा मंदिर में जिसमें जिले के संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि अध्यापकों के जीवन का यह महत्वपूर्ण अवसर है हम सभी एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होंगे। राज्य शिक्षा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश शाडिल्य ने कहा कि शिक्षा विभाग में संविलियन होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर आलोक गुप्ता, कमल जैन, आरडी अहिरवार, नरेन्द्र उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार नामदेव, राममिलन मिश्रा, बलवंत यादव, सत्यनारायण तिवारी, प्यारेलाल लड़िया, कुश दीक्षित, कमलेश चौबे आदि उपस्थित थे।

शिक्षकों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ


अध्यापक संविदा शिक्षक संघ ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त अध्यापकों, संविदा शिक्षकों द्वारा ईश्वर से प्रार्थना कर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। अध्यापकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करने एवं शिक्षाकर्मियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए भगवान से प्रार्थना की। शिक्षकों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विगत 23 दिनों से आंदोलन कर रहे शिक्षाकर्मियों से मुख्यमंत्री रमनसींग ने बात तक नहीं की है। इस अवसर पर पंकज वैद्य, जितेन्द्र गुप्ता, रवीन्द्र पटेल, सौरभ जैन, बालकृष्ण, मुकेश श्रीवास्तव, तुलसीराम अहिरवार, नीरज तिवारी, अशोक अहिरवार, मनीष माथुर आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...