सागर। मण्डी निर्वाचन 2012 के दौरान जिले की 11 कृषि उपज मण्डी समितियों के निर्वाचन हेतु 20 दिसंबर को मतदान संपन्न हुआ। जिसमें अनुमानित 44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
मण्डी निर्वाचन 2012 के निर्वाचन में जिले की नवगठित 247 जैसीनगर कृषि उपज मण्डी के वार्ड क्रमांक 5 पडरई अंतर्गत 4 मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया बाधित होने के कारण संबंधित मतदान केन्द्रों में 22 दिसंबर को पुर्नमतदान कराने का निर्णय लिया गया है। जिन मतदान केन्द्रों में पुर्नमतदान संपन्न होगा उनमें मतदान केन्द्र क्रमांक 25 चैनपुरा, मतदान केन्द्र क्रमांक 26 सरखडी, केन्द्र क्रमांक 31 कनेरागौड और मतदान केन्द्र क्रमांक 32 मनक्याई शामिल है । इन केन्द्रों में कुल 1938 मतदाता 22 दिसंबर को संपन्न होने वाले पुर्नमतदान में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
गुरुवार को सुबह 7 बजे से कृषि उप मंडियों के संचालक सदस्य के लिए वोट डाले गए। जिले की 11 कृषि उपज मंडियों के संचालक सदस्यों के 132 पदों के लिए मतदान हुआ। गढ़ाकोटा के सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाने के कारण यहां वोटिंग नहीं की गई। जिले की सागर, बीना, खुरई, जैसीनगर, रहली, बंडा, राहतगढ़, शाहगढ़, केसली कृषि उपज मंडियों में प्रत्येक मंडी के लिए दस कृषक संचालक सदस्य, एक व्यापारी, एक हम्माल सदस्य के लिए वोट डाले गए।
कुछ जगह सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। जिले के करीब साढ़ चार लाख मतदाताओं ने वोट डाला। चुनाव के दौरान जिले के कुछ मतदान केन्द्रों पर विवाद की स्थिति भी बनी जहां रिटर्निंग आफीसर द्वारा स्थगन की कार्रवाई की गई। मंडी चुनाव को लेकर पुलिस ने भी सारी तैयारियां की थी प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर भारी पुलिसबल मौजूद रहा। जिले में करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। वोटिंग के बाद शाम 5 बजे मतगणना हुई और शाम को ही उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो गया। लेकिन इसकी अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई। आज शुक्रवार को इन उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार जिले में चुनाव के नतीजे इस प्रकार रहे।
सागर में श्रीमती कबीरपंथी जीती
सागर के दस कृषक संचालक सदस्यों का चुनाव हुआ। कृषि उपज मंडी वार्ड क्र. 4 से आशारानी नारायण कबीरपंथी विजयी हुर्इं। व्यापारी प्रतिनिधि में संजय साहू एवं हम्माल में गोविंद विजयी रहे। जैसीनगर कृषि उपज मंडी के वार्ड क्र. 3 से उर्मिला भूपत सिंह मरकाम विजयी हुई। वार्ड क्र. 1 से नरेन्द्र सिंह, वार्ड 2 का रुझान नहीं मिला, वार्ड 4 से मंजू सिंह राजपूत, वार्ड 5 में नौ मतदान केन्द्रों में से 4 मतदान केन्द्रों को स्थगित किया गया। इन मतदान केन्द्रों पर विवाद की स्थिति निर्मित होता देख उपस्थित अधिकारियों ने वार्ड 5 के नौ केन्द्रों में से केवल पांच केन्द्रों पर ही मतदान हुआ। वार्ड क्र. 6 से अपन सिंह विजयी, 7 से रमादेवी घोषी, 8 से निर्विरोध संतोषरानी, 9 भगवानदास विजयी रहे। जैसीनगर में कुल 57 मतदान केन्द्रों पर 34 हजार मतदाताओं ने मतदान किया। सूत्रों के अनुसार वार्ड क्र. 1 से ऋषभ कुमार ओसवाल, 2 से विजय सिंह खिरिया, 3 से भगवान सिंह अहिरवार, 4 श्रीमती रितु रामकुमार साहू, 5 से सत्यनारायण यादव, 6 से शिवकुमार यादव, 8 रामसिंह यादव, 9 जगदीश अहिरवार विजयी रहे। कृषि उपज मंडी चुनाव में पचो आदिवासी, रामचंद्र लोधी, कैलाश पटेल, भगवान सिंह ठाकुर, प्रहलाद पटेल, चक्रेश जैन, श्यामरानी महेन्द्र राजपूत, हीरा आदिवासी, ममता सेवक आदिवासी विजयी रहे। केसली में कुल 39 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। केसली सीट से रामरानी राजकुमार, टड़ा से कुसुमरानी लक्ष्मण सिंह आदिवासी, केवलारी गोविंद घोषी, ढाना से अनिल दुबे, महका पिपरिया से अशोक रानी वहीं ढाना से अनिल दुबे के जीतने पर उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया और मिठाईयां बांटी समर्थकों में अजय दुबे, संदीप दुबे, प्रदीप पांडे, उमाशंकर, भरत लाल मिश्रा, गोपाल, उधम आदि उपस्थित थे।
ग्राम घोरट में पोलिंग पार्टी को बनाया बंधक, गीदा में बहिष्कार
खुरई। गुरूवार की सुबह सात बजे से ही सभी 131 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग प्रारंभ हो गई थी। सभी मतदान केन्द्रों पर वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से डाली गई। मतदान के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के गश्ती दल भ्रमण कर मतदान का निरीक्षण करते रहे। तीन बजते ही सभी मतदान केंद्रों पर मतदान बंद करा दिया गया, उस दौरान जितने भी मतदान करने आए उनको छोड़ किसी को भी अंदर नहीं आने दिया। शाम होते-होते चार वार्डों के चुनाव परिणाम कुछ मतदान केन्द्रों को छोडकर लगभग मतगणना परिणाम आ चुके थे, बांदरी वार्ड से रोशनसिह, पिठोरिया से पप्पू यादव, रजवांस वार्ड से रामसिंह लोधी पापाजी, उजनेट वार्ड से सौभाग्यसिह ठाकुर, बरोदिया वार्ड से उर्मिला लक्ष्मन चदेल, खुरई वार्ड से डॉ मालती मौर्य, गढौला वार्ड से जागेश्वरी पति प्रहलादसिह कुर्मी एवं हम्माल प्रत्याशी जमना अहिरवार खैरा, समाचार लिखे जाने तक वोटों की गिनती में आगे बताए जा रहे है। इन चारो प्रत्याशियो के समर्थको द्वारा खुशी मनाकर एक दूसरे को बधाई देते देखे जा रहे थे।
गढौला वार्ड के तीन मतदान केन्द्रो मझेरा, एचनवारा और एक अन्य पर विवाद की स्थिति को देखते हुए मतगणना खुरई से कराए जाने पर प्रत्याशियो ने सहमति जताई है। ग्राम घोरट मतदान केन्द्र पर चुनाव प्रकिया संपन्न कराने गई पोलिग पार्टी के अधिकारी एव कर्मचारियो को प्रत्याशियो और ग्रामीणो द्वारा बंधक बनाए जाने के खबर की पुष्टि अधिकारियो ने की है। खबर लिखे जाने तक भारी मात्रा मे पुलिस प्रशासन एव अधिकारी ग्राम घोरट में डेरा जमाए थे
ग्राम गीदा में नहीं हुआ मतदान
ग्राम गीदा के मतदाताओ ने मतदान का बहिष्कार कर दिया एव किसानो ने बताया कि आाजादी के बाद से इस गाव मे आवागमन की समस्या प्रमुख है, वर्षो से चुनाव के दौरान नेताओ द्वारा किए गए वादो पर अमल न होने से नाराज गामीणो ने चुनाव का बहिष्कार किया, लेकिन अधिकारियो ने चुनाव होने की पुष्टि की है। पूरे मतदान के समय प्रशासनिक अधिकाारी एव पुलिस बल चाक चौबंद रहा।
शांतिपूर्ण रहे मंडी चुनाव: बीना में 40 एवं मंडी बामौरा 46 प्रतिशत मतदान
बीना। कृषि उपज मंडी के सभी 12 वार्डों में गुरूवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुए। दोपहर 3 बजे तक हुए मतदान में शुरूआती लगभग 12 बजे तक मात्र 10-12 प्रतिशत ही मतदान हो पाया। पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 3 बजे के बाद संबंधित उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों के सामने मतगणना भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बीना मंडी चुनाव में सभी 12 वार्डों के लिए कुल पुरूष मतदाताओं की संख्या 35039 में से 17233 मतदाताओं ने मतदान किया। पुरूष मतदान का प्रतिशत 49.18 रहा। वहीं बीना के वार्डों में 16617 कुल महिला मतदाताओं में से 3781 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 22.75 रहा। कुल 51656 मतदाताओं में से 21014 मतदाताओं ने वोट डाले बीना में कुल मतदान का प्रतिशत 40.67 रहा।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें