सागर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार एवं कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा के निदेर्शानुसार 16 से 23 दिसम्बर तक आयुक्त सूर्यभान सिंह द्वारा प्रारंभ किए गए नगरीय निकाय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर के 48 वार्डों में कचरा, मलवा, कचरे के टीले, मिट्टी के टीले, अस्पतालों, मूत्रालयों सार्वजनिक शौचालयों, हाट बाजार, बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, खाली प्लाटों से पालीथीन एवं नालियों की सफाई कराकर डम्फर एवं ट्रालियों से कचरे को शहर से बाहर फेंका गया।
समापन अवसर पर अंतिम दिन शुक्रवारी, तिलकगंज, वल्लभनगर, संतकबीर, सूबेदार, एवं राजीवनगर वार्ड में सफाई की गई।
श्मशान घाटों का सफाई अभियान 25 को
नगर के 4 श्मशान की सफाई का अभियान महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार, निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी एवं समस्त पार्षदों एवं आयुक्त सूर्यभान सिंह के निर्देशन में सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। आयुक्त श्री सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारी मधूसूदन त्रिपाठी एवं स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश दिए है कि 25 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे से जोन क्रमांक 1 के समस्त कर्मचारी गोपालगंज श्मशान घाट की सफाई करेंगे जोन क्रमांक 2 के सभी कर्मचारी तिली श्मशान घाट, जोन क्रमांक 3 के समसत कर्मचारी काकागंज श्मशान घाट एवं जोन क्रमांक 4 के समसत कर्मचारी नरयावली नाका श्मशान घाट की सफाई करेंगे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें