रविवार, 23 दिसंबर 2012

फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी...


सागर। गोपाल मुरलिया वाले, नंदलाल मुरलिया वाले, फूलों में सज रहे हैं श्री बृंदावन बिहारी और मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है जैसे प्रसिद्घ भजनों की प्रस्तुति पर कड़ाके की ठंड के बीच हजारों श्रद्घालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में झूम उठे। श्री बांके बिहारी प्रीत मंडल द्वारा शनिवार को खेल परिसर के बाजू वाले मैंदान में भजन संध्या का आयोजन किया गया था।

 जिसमें प्रसिद्घ भजन गायक विनोद अग्रवाल ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें मैदान में मौजूद हजारों श्रद्घालु भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते रहे। प्रसिद्घ भजन गायक श्री अग्रवाल के भजनों की प्रस्तुति को सुनने के लिए शाम करीब 6 बजे से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। रात करीब साढ़े आठ बजे जैंसे ही श्री अग्रवाल ने भजनों की प्रस्तुति शुरू की तो यहां भजन सुनने वालों की भीड़ में लगातार इजाफा होने लगा। रात करीब दस बजे हजारों लोगों की भीड़ मैदान पर दिखाई देने लगी।

बांके बिहारी प्रीत मंडल द्वारा भजन संध्या की विशेष तैयारियां की गई थी। कार्यक्रम की शुुरुआत में बांके बिहारी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।  कड़ाके की ठंड होते हुए भी श्रद्घालु अपनी पसंद के भजनों की प्रस्तुति सुनने के लिए उत्साहित दिखे। 

हालांकि यहां ठंड से बचने के लिए पंडाल को चारों ओर से कवर करके रखा गया था। भजनों पर झूमे-नांचेगायक श्री अग्रवाल ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें मैदान में मौजूद हजारों श्रद्घालु भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते रहे। वहीं कई श्रद्घालु भगवान श्री कृष्ण के भक्ति रस में ऐसे डूबे की वह खड़े होकर नांचने लगे। देर रात तक चली भजनों की प्रस्तुति में श्रोता भगवान के भजनों में झूमते हुए जयकारे लगाते हुए देखे गए।

भजन संध्या में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए खेल परिसर मैदान के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित शहर के अन्य कई गणमान्य नागरिक भी पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल के पास पुलिस द्वारा वाहनों एवं श्रद्घालुओं के आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख विधायक शैलेन्द्र जैन उपस्थित थे। अंत में बांके बिहारी प्रीत मण्डल ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

 भजन संध्या के दौरान बांके बिहारी प्रीत मंडल के आलोक अग्रवाल, पृथ्वी सिंह ठाकुर, रज्जन अग्रवाल, किशन अग्रवाल, ब्रजेश शांडिल्य, प्रभात ठाकुर, शरद अग्रवाल संगम होटल, संदीप सक्सेना, शिव कुमार भीमसरिया, वीरु मायाराम, विजय सबलोक, संजय अग्रवाल, राजकमल केशरवानी, मनोज डेंगरे, इजी. विकास चौबे, कुलदीप राठौर, अभिषेक गौर, पंकज तिवारी महाकौशल, संजय अग्रवाल पतंजलि, शरद अग्रवाल पप्पू भैया, मोहन केशरवानी, प्रमोद उपाध्याय,   शिवशंकर उपाध्याय, मृगेन्द्र जैन आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...