सागर। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ़ित्रस्तरीय पंचायतों के उपनिर्वाचन (उत्तरार्द्ध) के दौरान रिक्त पंचाययत पदों की पूर्ति के निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है । इसी क्रम में सागर जिले में 31 पंच, 6 सरपंच और एक उपसरपंच के रिक्त पदों के लिए निर्वाचन संपन्न कराए जाना है। जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले में निर्वाचन संपन्न कराए जाएंगे ।
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उपनिर्वाचन 2012 के लिए जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की सूचना प्रकाशन, स्थानों सीटों के आरक्षण सूचना का प्रकाशन और मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 24 दिसंबर को प्रात: 10.30 बजे किया जाएगा और इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र जमा होने की कार्यवाही शुरू हो जाएगी । नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर को अपरांह 3 बजे तक नियत की गई है ।
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 1 जनवरी 2013 को प्रात: 10.30 बजे की जाएगी । अभ्यर्थिता के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 3 जनवरी 2013 को अपरांह 3 बजे तक निर्धारित है । इसके पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने एवं निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा । मतदान 14 जनवरी 2013 को प्रात: 8 बजे से अपरांह 3 बजे तक संपन्न होगा। इसके पश्चात मतों की गणना मतदान केन्द्रों पर की जाएगी। सारिणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा (पंच सरपंच व जनपद सदस्य के लिए) 15 जनवरी को प्रात: 9 बजे से खण्ड मुख्यालय पर होगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें