मंगलवार, 18 दिसंबर 2012

युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

सागर। नरयावली क्षेत्र के ग्राम रतौना, बदौना, बम्होरी रेंगुवा, भटुआ, लेहदरा के ग्रामीणों एवं महिलाओं ने युवा कांग्रेस नरयावली विस क्षेत्र के उपाध्यक्ष अशरफ खान के नेतृत्व में कलेक्टर पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम रवीन्द्र चौकसे को बीपीएल सूची में पात्रों के नाम जोड़े और शासकीय योजनाओं का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने वालों में उदयभान, केशर रावत, राजकुमार भरत चढ़ार, राजेश रावत, नीरज रैकवार, कीरत रावत, कल्याण आठ्या, रूपसींग, श्रीकांत, मुन्नीबाई, पूनाबाई, मीनाबाई, मालती बाई, सूरज बाई आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...