सागर। इम्पेक्ट इण्डिया के तत्वाधान में सागर रेल्वे स्टेशन पर उपलब्ध लाईफ लाईन एक्सप्रेस के माध्यम से पोलियो करेक्टिव सर्जरी और कटे-फटे होंठ के आपरेशन किए जाने का अभियान शुरू हो गया है ।
इसी कड़ी में तीसरे दिन 19 दिसंबर को पोलियो करेक्टिव सर्जरी से संबंधित 15 मरीजों के 23 आपरेशन डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. सचिन रेजा, डॉ. आशीष सैनी, डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. मनीष झा व डॉ. महिपाल सिंह ने संपन्न किए । इसी तरह कटे-फटे होंठ वाले 3 मरीजों के आपरेशन भी डॉ. गुन्जन दुबे, डॉ. प्रणव असाठी व डॉ. श्वेता भटनागर ने संपन्न किए। चिकित्सा विशेषज्ञों ने लाईफ लाईन एक्सप्रेस में कल 20 दिसंबर को आपरेशन के लिए मरीजों की स्क्रिीनिंग कर चिन्हित कर लिया है । इसी क्रम में पोलियो करेक्टिव सर्जरी के लिए 13 मरीजों को चिन्हांकित किया गया है और कटे-फटे होंठ के आपरेशन हेतु 3 मरीज चिन्हांकित किए गए है जिनके कल आपरेशन होंगे । इन चिन्हांकित मरीजों के आपरेशन संबंधी पूर्व तैयारियां कर ली गई है और उन्हें रेल्वे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है । इसके अतिरिक्त लाईफ लाईन एक्सप्रेस के बाह्य रोग कक्ष में 290 मरीजों के दांतों की जांच की गई और इनमें से 63 मरीजों के दन्त रोगों का उपचार भी किया गया ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें