शनिवार, 22 दिसंबर 2012

सागर में सर्दी बढ़ी: कलेक्टर ने दिए अलाव लगाए जाने के निर्देश

सागर। बढ़ती ठंड के मौसम को देखते हुए कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा के निदेर्शानुसार पर आयुक्त सूर्यभान सिंह ने नगर के सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, राहतगढ़ बस स्टैंड, तीनबत्ती एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव लगाए जाने के निर्देश दिए।

ठंड क मौसम में नगर निगम अब प्रतिदिन अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराएगा। प्रतिवर्ष अत्यधिक ठंड होने पर नगर निगम सभी सार्वजनिक स्थानों पर प्रमुख बाजारों में अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराता है। कलेक्टर ने शुक्रवार की रात्रि में आयुक्त को निर्देश दिए थे कि ठंड से बचाव के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, राहतगढ़ बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर जहां लोगों का आवगमन जारी रहता है वहां पर तत्काल अलाव लगाए जाएं। 

सफाई कराने के निर्देश   


कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने नगर के 48 वार्डों में सफाई कराने के निर्देश आयुक्त सूर्यभान सिंह को दिए। उन्होंने कहा कि वार्डों के अंदर सफाई कराई जाए तथा कीटनाशक का छिड़काव किया जाए।  कलेक्टर के निर्देश पर आयुक्त श्री सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारी मधूसूदन त्रिपाठी को निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान के साथ साथ वार्डों के अंदर गलियों में जाकर सफाई कराएं व कचरा निकालें इसके साथ ही नालियों की सफाई कराकर कीटनाशक का छिड़काव कराएं।  जिससे संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हो सके। उन्होंने वार्डों की सफाई कराने के लिए कार्यक्रम बनाने के निर्देश दिए। सफाई कार्य का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाएगा। वार्ड के पार्षदों से सफाई कार्य में सहयोग ले तथा उनके द्वारा बताए गए स्थानों की सफाई कराई गई।

28 ट्राली कचरा फेंका


नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निदेर्शानुसार प्रारंभ किए गए। नगरीय स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत शनीचरी, लाजपतपुरा, मोतीनगर, मोहननगर, लक्ष्मीपुरा, नरयावली नाका एवं रविशंकर वार्ड में सफाई कर 28 ट्राली कचरा शहर से बाहर फेंका गया। इसके साथ ही वार्डों मेंं नालियों की सफाई कर मलवा निकाला गया तथा कीटनाशक का छिड़काव किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...