सागर/
गोपालगंज थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन कालोनी में किराए के मकान में रहने
वाली एक छात्रा की आग लगने से मौत हो गई। हादसे के वक्त युवती के रूम में
एक युवक भी था जो घायल हो गया। पडौसियों को इसकी जानकारी सुबह लगी जब पुलिस
मौके पर पहुंची। मामला संदिग्ध है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोपालगंज थाना प्रभारी श्री बघेल ने बताया कि रात करीब 8 बजे केसली थाना क्षेत्र की ग्राम चीलगढ़ निवासी जानकी गौड़ उम्र 22 वर्ष क्रिश्चियन कालोनी में अपने किराए के रूम में खना बना रही थी। तभी केरोसिन का स्टोब अचानक फट गया और आग लग गई। घटना के बाद युवती को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सुबह 7.30 बजे उसकी मौत हो गई। हादसे में युवती के गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक भी आग से झुलस गया। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
स्टोव फटा लेकिन पड़ौसियों को खबर नहीं
सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त युवती के रूम का स्टोब फटा उस वक्त न तो मकान मालिक को इसकी जानकारी लगी और न ही पडौसियों को खबर हुई। पडौसियों को इसकी जानकारी सुबह लगी जब पुलिस रूम की जांच करने पहुंची। बताया जा रहा है कि युवती गर्ल्स कालेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। हादसे में घायल युवक महेश उसी के गांव का रहने वाला है। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें