मंगलवार, 25 दिसंबर 2012

प्रदेश में बढ़ रहे बलात्कार के मामलों में कांग्रेसियों सौंपा ज्ञापन

सागर। प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं बलात्कार के मामलों से आक्राशित कांग्रसियों ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई और नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री के इस्तीफा की मांग की है।

प्रदेश में लगातार हो रहीं बलात्कार की घटनाओं को देखते हुए नगर की ब्लाक कांग्रेस कमेंटी के बैनर तले पचासों कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसडीएम कमल सोलंकी की अनुपस्थिति में तहसीलदार दिनेश शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया गया कि प्रदेश   में महिलाएं और लड़किया सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री के महिला शक्ति के दावे खोखले हैं।

सागर में अपनी बच्ची का इलाज कराने आई महिला से सफाई कर्मचारियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म,राजगढ़ जिले के खुजनौर थाना क्षेत्र में ग्राम लिम्बौदा में दुर्ष्कम से पीड़ित महिला ने जहर खाया क्योंकि दो युवक उसको ब्लेकमेल कर रहे थे और पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही थी। यहां तक कि पुलिस भी ऐसा कृत्य करने में पीछे नहीं है खिलचीपुर के भोजपुर थाने में पदस्थ एक हवलदार ने घर में घुसकर एक नवविवाहिता से दुष्कर्म किया। विदिशा के अहमदपुर में नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म किया। 

ऐसे ही उज्जैन में सरेआम युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इससे प्रदेश की जनता में आक्रोश है जगह जगह लोग चक्का जाम आंदोलन कर रहे है। शिवराज सिंह के राज्य में महिलाएं और उनकी लाड़ली लक्ष्मी सुरक्षित नहीं है। पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है।

नगर में पुलिस की शिथिल कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौंसल बुलंद हैं एक रात के कई कई चोंरियां हो रहीं है। इस पर अपना विरोध जताते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने और नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। ब्लाक कांगेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि यदि शीघ्र ही प्रदेश की स्थिति नहीं सुधरी और पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तथा नगर में चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन सौपने वालों में पूर्व नपा अध्यक्ष कमलेश राय,सैयद अष्फाक,संजू दुबे,राशिद वेग,हरिओम शर्मा,पार्षद जगदीश फौजी,राजू चंदेल,प्रमोद राजौरिया,नीरज पाठक,लालू जोषी,सुलेमान राईन सहित दर्जनों कांगेसी शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...