मंगलवार, 25 दिसंबर 2012

बुंदेलखंड महायज्ञ हेतु ध्वजारोहण

सागर। प्रदेश और देश के विकास में संस्कारों की भूमिका होती है, लेकिन इसके साथ-साथ धर्म का आशीर्वाद भी जरूरी है। व्यक्ति के संस्कारों में धर्म की भूमिका महत्वपूर्ण होती है यही संस्कार समाज और राष्ट्र के विकास में भूमिका निभाते हैं। यह बात प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने बुंदेलखण्ड का महायज्ञ के भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के महायज्ञ में सभी लोग शामिल होकर धर्मलाभ उठाएं। धार्मिक आयोजनों की समाज और विकास में महती भूमिका है। महायज्ञ के आयोजक कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि धर्मोत्थान और सामाजिक सौहार्द की अभिवृद्घि के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है, इसमें सभी का सहयोग मिला है। विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कम्प्यूटर बाबा ने कई महायज्ञ किए हैं, लाखों धार्मिक श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी है। ऐसा नजारा सागर की धरती पर महायज्ञ के समय देखने मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...