सागर। नगर के चार वार्डों में नगरीय स्वच्छता सप्ताह के दूसरे दिन बाघराज वार्ड में महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा समिति प्रभारी श्रीमती पुष्पा पटेल ने सफाई अभियान की शुरूआत की। इसके बाद तीनबत्ती, कटरा बाजार जेसीबी से नगर में बिखरे हुए कचरे के ढ़ेरों को उठकर गया, पालीथीन, सड़कों पर स्थित धूल मिटटी के ढ़ेर, की सफाई करते हुए कचरे को एकत्रित कर शहर से बाहर करने तथा नगर में स्थाई स्वच्छता की स्थिति को प्राप्त करने के लिए घर-घर कचरा एकत्रित किया।
नगर पालिक निगम सागर द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निदेर्शानुसार मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता मिशन के अंतर्गत नगर को साफ स्वच्छ तथा स्वस्थ बनाने की दिशा में कार्य करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं जन सामान्य को जोड़ने के साथ राज्य शासन के निदेर्शानुसार 16 से 23 दिसम्बर तक नगरीय स्वच्छता सप्ताह के दूसरे दिन सिविललाईन, मधूकरशाह, लाल स्कूल के पास, कटरा, पदमाकर, स्कूल, बाघराज बीड़ी कालोनी, विठठ्लनगर काम्पलेक्स के पास में सफाई अभियान चलाया गया।
नगर के 5 वार्डों में कार्य योजना बनाकर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से घर-घर कचरा एकत्रित करने की प्रक्रिया आरंभ की गई। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक एवं सामूदायिक 4 शौचालयों एवं 6 मूत्रालयों की सफाई गई। इसके साथ ही नगर में जलप्रदाय हेतु सभी ओव्हर हेड टैंक, हेंडपंप के आसपास तथा निकाय अंतर्गत भवनों में लगाई गई पानी की टंकियों की साफ सफाई की जाएगी। जलप्रदाय के उपयोग में आने वाली सभी ओव्हर हेड टैंकों की स्थिति का पर्यवेक्षण तकनीकी अमले के द्वारा कराया जाकर आवश्यक मरम्मत एवं संधारण का कार्य किया जाएगा।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर में स्थित हाट बाजार, सब्जी बाजार, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, अस्पताल, सहित सभी सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित तरीके से नियोजित कर पूर्णत: स्वच्छ बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। चारों जोनों के अंतर्गत आने वाले वार्डों में सफाई के उपरांत संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु कीटनाशक का छिड़काव किया गया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें