शनिवार, 29 दिसंबर 2012

महिला से छेड़छाड़

बीना।  विगत दिनों बगसपुर में एक 30 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कंजिया चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक बगसपुर निवासी एक 30 वर्षीय महिला दोपहर गांव में जा रही थी तभी गांव के ही भावसिंह पिता हरप्रसाद लोधी, कुंवरसिंह पिता श्रीराम लोधी एवं दयाल सिंह पिता हरप्रसाद लोधी ने छेड़छाड़ कर दी। इसके अलावा उसके साथ मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 323, 506, 34 का प्रकरण पंजीबद्ध कर तलश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...