बीना। वीरसावरकर वार्ड स्थित एक होटल से मंगलवार को पुलिस ने आपत्तिजनक अवस्था में एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान सैंकड़ों लोग होटल के पास जमा हो गए।
पुलिस ने पकड़े गए युवक मुकेश करण निवासी बुधनी जो ठेकेदारी का काम करता है के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। महिला को छोड़ दिया गया है। बताया गया है कि युवक ने महिला को मजदूरी का पेमेंट करने होटल में बुलाया था। गलतफहमी में लोग हंगामा करने लगे और होटल के कांच फोड़ दिए।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें