शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सागर आगमन शनिवार को

सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया शनिवार को प्रात: 8.30 बजे भोपाल से कार द्वारा रवाना होंगे तथा 12 बजे सागर पहुंचेंगे, जहां वे मोतीनगर थाना स्थित आदर्श गार्डन में कार्यकतार्ओं की बैठक लेकर आगामी 27 दिसंबर को आयोजित होने वाली महारैली की तैयारियों के संबंध मे चर्चा करेंगे। 

तत्पश्चात सांय 4 बजे तिली राजघाट मार्ग स्थित किला कोठी पर पत्रकारों से चर्चा करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वव हीरासिंह राजपूत एवं श्रीमती   रेखा चैधरी, विधायक गोविंद सिंह राजपूत, अरूणोदय चौबे, नारायण प्रजापति, विट्ठल भाई पटैल, सुरेन्द्र चौधरी, प्रभु सिंह पूर्वमंत्री, सुनील जैन, प्रकाश जैन पूर्वमंत्री, उत्तम खटीक, प्रेमनारायण मिश्रा, स्वदेश जैन, आनंद अहिरवार, नंदलाल चौधरी, संतोष पाण्डे, डॉ. सुशील तिवारी, इंका नेता अशोक श्रीवास्तव, ब्रजकिशारे रूसिया, वीरेन्द्र गौर, सुरेन्द्र सुहाने, कैलाश सिंघई, बुंदेल सिंह बुंदेला, कमलेश वघेल, देवेन्द्र फुशकेले सहित सभी ने समस्त कांग्रेस जनों से बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...