सागर। उद्योग विभाग अंतर्गत संचालित रानी दुर्गावती और दीनदयाल स्वरोजगार योजनाओं में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सागर में जमा आवेदन प्रकरणों के निराकरण हेतु 22 दिसंबर को सागर में टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई है।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सागर ने 22 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से तिली रोड स्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय में आयोजित इस बैठक में ऐसे आवेदकों जिन्होंने इन योजनाओं में आवेदन जमा किए है उनसे निर्धारित तिथि व समय पर अपने मूल दस्तावेज लेकर उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें