सोमवार, 17 दिसंबर 2012

कमिश्नर 18 को लेंगे बैठक

सागर। कमिश्नर आरके माथुर 18 दिसंबर को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे से आओ बनाए अपना स्वर्णिम मध्यप्रदेश के 9 बिन्दुओं के तहत कार्य करने हेतु प्रोत्साहित कर स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में समीक्षा करेंगे।

कमिश्नर आरके माथुर मंगलवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मप्र जन अभियान परिषद द्वारा प्रस्फुटन तथा नवांकुर योजना के तहत गठित तथा चयनित स्वयंसेवी संगठनो को आओ बनाए अपना स्वर्णिम मध्यप्रदेश के 9 बिन्दुओं क्रमश: सबके लिए शिक्षा, सबके लिए स्वास्थ्य, हरियाली, जल संरक्षण, उर्जा संरक्षण, नशामुक्ति, समग्र स्वच्छता एवं साफ-सफाई, कृषि को लाभकारी बनाना, कुपोषण से मुक्ति, परिवार नियोजन पर प्रभावी कार्य हेतु रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...