सागर। बुधवार को सिविल लाइंस पर समाजवादी पार्टी की एक बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष प्रियंम द्विवेदी थे। श्री द्विवेदी ने कहा कि मप्र में छात्राओं महिलाओं के ऊपर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दुष्कर्म के मामले में मप्र सबसे आगे है।
मुख्यमंत्री प्रदेश में सुशासन की बात कहते हैं लेकिन प्रदेश में शासन नहीं दिख रहा है। समाजवादी पार्टी इन मुद्दों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गौरी सिंह यादव के नेतृत्व में 3 जनवरी को जेल भरो आंदोलन करेगी। बैठक में अमित कुमार दुबे, ब्रज बिहारी तिवारी, अजय सिंह, दिनेश, रोहित राजेश, रितुल आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें