सागर। 27 दिसंबर को होने वाले कांग्रेस के महासम्मेलन को लेकर राष्टÑीय कांग्रेस ब्रिगेड द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर जिला अध्यक्ष संभव जैन ने की। जिसमें संगठन के राष्टÑीय महासचिव इन्दू चौधरी आदि उपस्थित थी।
महासम्मेलन की तैयारी में युवाओं की रुचि, जोश व उत्सुक्ता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय के निर्देशानुसार एवं प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी की सहमति से सागर जिला एवं नगर के प्रभारी नियुक्त किए गए। जिसमें सागर जिला प्रभारी विशाल भारती बंडा, अमीरखान बीना, चक्रेश गुप्ता, खुरई, अवध ठाकुर राहतगढ़, राजकुमार राय देवरी, अक्षय हजारी ढाना, नगर में मयंक सेन मकरोनियां, मधुर सांई गोपालगंज, प्रशांत सोनी सिविल लाइंस, जिमी सेन सदर, अनुज जैन रामपुरा, महावीर जैन कटरा बाजार, अमित तिली वार्ड, प्रियंक जैन भगवानगंज। इस अवसर पर अंकित भट्ट, श्रीकांत सेन सहित अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें