बुधवार, 26 दिसंबर 2012

कांग्रेस के दिग्गज नेता आएंगे, महासम्मेलन गुरुवार को

सागर।  मध्यप्रदेश की जन विरोधी भाजपा सरकार के बढ़ते भ्रष्टाचार व अपराधों के खिलाफ मप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को स्थानीय खेल परिसर मैदान पर विशाल संभागीय महासम्मेलन का आयोजन 12 बजे से किया जाएगा।

इस महासम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मप्र प्रभारी बीके हरीप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित अनेक राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेता भाग लेकर जंगी आमसभा को संबोधित करेंगे।
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र गौर एवं डॉ. संदीप सबलोक ने उक्त जानकारी में बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के निर्देश पर प्रदेश भर में आयोजित किए जाने वाले संभागीय महा सम्मेलन की शुरु आत बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर से की जा रही है। 

प्रदेश सरकार के खिलाफ इस शंखनाद के द्वारा महासम्मेलन को सफल बनाने हेतु विधायक गोविंद सिहं राजपूत, अरुणोदय चौबे, पूर्व मंत्री विट्ठल भाई पटेल, प्रकाश जैन, प्रभु सिंह, सुरेन्द्र चौधरी, उत्तमचंद खटीक, प्रेमनारायण मिश्रा, भूपेन्द्र मोहासा, ब्रजबिहारी पटेरिया, सुनील जैन, अरविंद भाई, पूर्व सांसद नंदलाल चौधरी, आनंद अहिरवार, गुलाब सिंह राजपूत, हुकुम चंद चौधरी, ब्रजकिशोर रुसिया, त्रिलोकी नाथ कटारे, मनी सिंह गुरोन, इंदु चौधरी, अंकित तिवारी, मुकुल पुरोहित, नेवी जैन, संभव जैन, कमलेश बघेल, अशोक श्रीवास्तव, रवि चौरसिया, देवेन्द्र फुसकेले, लक्ष्मीनारायण सोनकिया, जितेन्द्र सिंह चावला, अमित दुबे रामजी, अंकित भट्ट, श्रीकांत सेन, सहित अनेक कांग्रेसजनों ने संभाग के समस्त कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं व आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ शुरु किए जा रहे शंखनाद में शामिल होने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...