सागर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सुशील तिवारी एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक श्रीवास्तव ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि 27 दिसंबर को सागर में होने वाले कांग्रेस का महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा एवं बुंदेलखंड में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगा।
नेताद्वय ने कहा कि कांतिलाल भूरिया मप्र कांग्रेस पार्टी के सम्मानीय अध्यक्ष और उनके मार्गदर्शन में हम सभी 2013 को होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। यह सागर के लिए गौरव की बात है कि यह महासम्मेलन हमारे शहर में हो रहा है और सारे नेता सागर आ रहे हैं। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
सम्मेलन को सफल बनाने की अपील करने वालो में सुरेन्द्र चौबे, पप्पू गुप्ता, महेश जाटव, मुन्ना चौबे, प्रफुल्ल दुबे, राहुल साहू, गोवर्धन रैकवार, सीमा चौधरी, गोल्डी केशरवानी, सिंटू कटारे, अब्दुल रफीक, रामकुमार पचौरी, चक्रेश सिंघई, रामशरण रावत, मुन्ना विश्वकर्मा, गनेश सेन, दानिश तिवारी, अरविंद मछंदर आदि शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें