सागर। सोमवार को सुरखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टोरिया में 4 आरोपियों ने एक किसान की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। हत्यारों ने धारदार हथियार से किसान गला काट दिया और उसके पैर भी काट दिए। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
सुरखी क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोग पुलिस को प्रशासन का नुमाइंदा न समझकर पैसों का दलाल समझ रहे हैं। थाना की पुलिस निष्क्रिय अवस्था में है। घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी थाने में दी। लेकिन थाने की पुलिस कई घंटों की देरी के बाद घटना स्थल पर पहुंची। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हाथ पैर बांधकर की लूट
बहेरिया थाना अंतर्गत चकेरी क्षेत्र में एक व्यक्ति की चार अज्ञात आरोपियों ने हाथ पैर बांधकर 20 रुपए की बकरियां लूट ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार साधु पिता मंदे रजक अपनी 28 बकरियों के साथ उन्हें चारागाह ले गया। वहीं चार अज्ञात आरोपी आए और साधु के हाथ पैर बांध दिए। और 28 बकरियों को वाहन में लाद कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें