शुक्रवार, 14 दिसंबर 2012

भगवान गिरीराज के लिए छप्पन भोग लगाए

बांदरी। ग्राम रजवांस में आयोजित की जा रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान भगवान गिरीराज को छप्पन भोग लगाए गए। श्रद्धालु दूर-दूर से भोग में मिष्ठान लेकर आए। श्रीमद भागवत कथा में  बालविदुषी रत्नेश्वरी देवी  ने गोवर्धन पर्वत की महिमा का बखान किया।

उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की सच्ची श्रद्धा से परिक्रमा करता है उसकी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। भगवान ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए समूचे गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुलियों से उठा लिया था। कथा के दौरान भी भगवान ने ब्रजमंडल की रक्षा के लिए पर्वत को अपने हाथों पर उठाया। 

कथा संत चरणदास महंत व पंडित निर्मल कुमार मिश्रा  के सानिध्य में की जा रही है। मंच सहित तमाम व्यवस्थाओं को संचालित करने में मुख्य यजमान किशन दुबे, मुन्ना महाराज,संतोष पुजारी, कैलाश ठाकुर, गंगाप्रसाद दुबे, रंजीत सिंह, प्रदीप दुबे, सुदीप, मोहन, राजकुमार रिछारिया, रामस्वरूप तिवारी, सुरेंद्र दुबे आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...