सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन ने विधानसभा में पूरक बजट में बहस के दौरान सत्ता पक्ष की ओर से शुरूआत करते हुए बहस में हिस्सा लिया। उन्होंने सागर नगर के विकास में स्वीकृत अतिमहत्वपूर्ण योजनाएं जिनमें आईएचएसडीपी, यूआईडीएसएसएमटी एवं राष्ट्रीय झील संरक्षण जैसी योजनाएं जो कि वित्तीय संसाधनों के अभाव में पिछड़ती जा रही है और अपने मूर्त रूप में नहीं आ पाई है।
विधायक श्री जैन ने मांग उठाते हुए कहा कि उक्त योजनाओं को जो कि अतिमहत्वपूर्ण योजनाएं है को अतिशीघ्र क्रियान्वित किया जाना चाहिए जिससे इन योजनाओं का लाभ अतिशीघ्र हितग्राहियों को मिल सके। विधायक श्री जैन ने बढ़ती हुई मंहगाई के अनुपात में वृद्धावस्था पेंशन, विकलांगता एवं विधवा पेंशन बढ़ाई जाने की मांग को अविलम्ब स्वीकृत करने की मांग उठाई।
उन्होंने मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि बढ़ती हुई इस मंहगाई के दौर में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही यह पेंशन मंहगाई के अनुपात में काफी कम है उसे अतिशीघ्र बढ़ाया जाना चाहिए।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें