मंगलवार, 18 दिसंबर 2012

मंडी चुनाव के लिए प्रशासन मुस्तैद

खुरई। मंडी चुनाव का मतदान कल होना है इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। एसडीएम कमल सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की लगभग सभी तैयारियां हो गई हैं। इसके लिए जिला से 32 सीटों की क्षमता वाली 25 बसें भेजी गर्इं हैं जहां तक बसे नहीं जा सकती वहां के लिए स्थानीय स्तर पर 52 टैÑक्टर ट्रालियों की व्यवस्था की गई है।

 खुरई और मालथौन के मिला कर कुल 131 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके लिए लगभग 11 सौ कर्मचारियों और अधिकारियों की टीमें रहेंगी। इसमें 652 कर्मचारी,604 पीठासीन अधिकारी,10 जोनल अधिकारी और 4 नोडल पर सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे।

सभी क्षेत्रों में से 46 को संवेदनशील के क्षेत्र में रखे गए हैं पहले से एक मात्र अतिसंवेदनशील क्षेत्र को हटाकर संवेदनशील श्रेणी में ही सम्मलित कर लिया गया है। बुधवार की सुबह 7 बजे से कर्मचारियों को सामग्री वितरण प्रारंभ हो जाएगी। मतदान के बाद पोलिंग बूथों पर ही मतगणना का काम अधिकारियों की देखरेख में होगा। व्यवस्था बनाये रखने और जानकारी लेने के लिए एक कंट्रोलरूम एसडीएम कार्यालय और दूसरा उत्कृष्ट विद्यालय में होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...