रविवार, 30 दिसंबर 2012

वो पूरे गांव को गालियां दे रहा था, रोका तो कुल्हाड़ी मार दी

खुरई। ग्राम मुहली बुजुर्ग के एक दलित युवक को पूरे गांव को जातिगत गाली देने से रोकने पर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल अवस्था में रामबाबू पिता रामभरोसे अहिरवार निवासी मुहली बुजुर्ग उम्र 25 वर्ष ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि संतोष सेन रात लगभग 10 बजे पूरे गांव को जातिगत गालियां दे रहा था। जब रामबाबू ने टोका कि जिससे लड़ाई है उसी को गाली दो सभी को क्यों दे रहे हो। इस बात पर उसने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसे माथे पर चोट आई है। उसकी शिकायत पर आरोपी पर पुलिस ने धारा 324,294 और एससी एसटी एक्ट की धारा 3-1(10) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...