गुरुवार, 20 दिसंबर 2012

चौथे दिन 12 मरीजों की 22 पोलियो करेक्टिव सर्जरी संपन्न

सागर। इम्पेक्ट इण्डिया के तत्वाधान में सागर रेल्वे स्टेशन पर उपलब्ध लाईफ लाईन एक्सप्रेस के माध्यम से पोलियो करेक्टिव सर्जरी और कटे-फटे होंठ के आपरेशन किए जाने का अभियान शुरू है।

इसी कड़ी में चौथे दिन 20 दिसंबर को पोलियो करेक्टिव सर्जरी से संबंधित 12 मरीजों के 22 आपरेशन डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. सचिन रेजा, डॉ. आशीष सैनी, डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. मनीष झा व डॉ. महिपाल सिंह ने संपन्न किए।  

इसी तरह कटे-फटे होंठ वाले एक मरीज का आपरेशन भी डा0 गुन्जन दुबे, डा0 प्रणव असाठी व डॉ. श्वेता भटनागर ने संपन्न किया। इसके अतिरिक्त लाईफ लाईन एक्सप्रेस के बाह्य रोग कक्ष में 295 मरीजों के दांतों की जांच की गई और इनमें से 55 मरीजों के दन्त रोगों का उपचार भी किया गया । लाईफ लाईन एक्सप्रेस के माध्यम से आज 21 दिसंबर से श्रवणबाधिता से संबंधित मरीजों की माइक्रोस्क्रीनिंग ईएनटी विशेषज्ञ करेंगे और आपरेशन संपन्न करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...