सागर। 27 दिसंबर को संभागीय मुख्यालय में होने वाले महासम्मेलन के आयोजन के लिए प्रदेश तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रेखा चौधरी द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी राजेन्द्र सिंह, गहलोत एवं उपाध्यक्ष श्रीमती आभा सिंह सोमवार को तैयारियों पर विचार विमर्श करेंगी।
प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक एवं देवेन्द्र फुसकेले ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के उक्त महासम्मेलन की तैयारियां की जा रही हैं। मंगलवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सर्किट हाउस में जिले के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर तैयारियां की जाएंगी। महासम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री अरूण यादव, बीके हरिप्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह संबोधित करेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें