रविवार, 16 दिसंबर 2012

स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ


सागर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निदेर्शानुसार मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता मिशन के अंतर्गत नगर को साफ स्वच्छ तथा   स्वस्थ बनाने की दिशा में कार्य करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं जन सामान्य को जोड़ने के साथ राज्य शासन के निदेर्शानुसार 16 से 23 दिसम्बर तक नगरीय स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ महापौर श्रीमतीअनीता अहिरवार ने अंबेडकर वार्ड, निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी एवं वार्ड पार्षद श्रीमती सविता जिनेश साहू ने दयानंद वार्ड, स्वास्थय सभापति श्रीमती पुष्पा पटेल ने गौर नगर वार्ड एवं आयुक्त सूर्यभान सिंह ने भगवानगंज वार्ड में किया। नगर के चार वार्डों में नगरीय स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत नगर में बिखरे हुए कचरे के ढ़ेर, पालीथीन, सड़कों पर धूल -मिट्टी के ढ़ेर, की सफाई करते हुए कचरे को एकत्रित कर शहर से बाहर करने तथा नगर में स्थाई स्वच्छता की स्थिति को प्राप्त करने के लिए घर-घर कचरा एकत्रित किया। 


चार वार्डों में कार्य योजना बनाकर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से घर-घर कचरा एकत्रित करने की प्रक्रिया आरंभ की गई। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक एवं सामुदायिक 5 शौचालयों एवं 6 मूत्रालयों  की सफाई गई। इसके साथ ही नगर में जलप्रदाय हेतु सभी ओव्हर हेड टैंक, हेंडपंप के आसपास तथा निकाय अंतर्गत भवनों में लगाई गई पानी की टंकियों की साफ सफाई की जाएगी। जलप्रदाय के उपयोग में आने वाली सभी ओव्हर हेड टैंकों की स्थिति का पर्यवेक्षण तकनीकी अमले के द्वारा कराया जाकर आवश्यक मरम्मत एवं संधारण का कार्य किया जाएगा। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर में स्थित हाट बाजार, सब्जी बाजार, बस स्टैंउ, रेल्वे स्टेशन, अस्पताल सहित सभी सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित तरीके से नियोजित कर पूर्णत: स्वच्छ बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। चारों जोनों के अंतर्गत आने वाले वार्डों में सफाई के उपरांत संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु कीटनाशक का छिड़काव किया गया। आयुक्त ने स्वास्थय अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षकों, उप निरीक्षको, सफाई दरोगाओं को निर्देश दिए है स्वच्छता अभियान के तहत कार्यों को शासन के निदेर्शानुसार पूर्ण करें एवं नगर के प्रत्येक वार्ड की साफ सफाई कराएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...