सागर। पानी की समस्या को लेकर ग्राम सानौधा के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि बेवस नदी के नदी के पानी का दुरूपयोग किया जा रहा है। इसके चलते नदी के पानी का स्तर दिनोंदिन गिरता जा रहा है।
हालत यह हो गई कि गांव में पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। ज्ञापन में इस ओर कार्रवाई कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में पवन राजा, प्रशांत तिवारी, स्वपनिल जैन, अनिल खटीक, रामकुमार पटेल, राजेंद्र अहिरवार, विकास ठाकुर, आरिफ अली आदि हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें