बुधवार, 2 जनवरी 2013

लाइफ-लाइन में 10 मरीजों के आंख के आपरेशन संपन्न

सागर। इम्पेक्ट इण्डिया के तत्वाधान में सागर रेल्वे स्टेशन में लाईफ लाईन एक्सप्रेस उपलब्ध रहकर मरीजों का उपचार कर रही है। इसी श्रृंखला में आज 2 जनवरी सोमवार को लाईफ लाईन एक्सप्रेस में 10 मरीजों के आंख के आपरेशन सम्पन्न हुआ।

इसके साथ ही लाइफ लाइन में आंखो के इलाज कराने के इच्छुक 160 रोगियों ने अपने पंजीयन कराए । लाइफ लाइन एक्सप्रेस में आज नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञों ने 33 मरीज चिन्हित किए है और इन मरीजों को रेल्वे अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनका आपरेशन गुरूवार को होगा। आंखों के इलाज के लिए बुधवार को जिन मरीजो ने पंजीयन कराए उनमें 90 पुरूष व 70 महिला कुल 160 मरीज शामिल है । उसके अतिरिक्त नि:शक्तता संबंधी 10 पुरूष व 4 महिला मरीजो और कटे फटे होंठ संबंधी एक मरीज ने पंजीयन कराए।

नि:शक्तो को सहायक उपकरणों व कृत्रिम अंगों का वितरण


लाईफ लाईन एक्सप्रेस शिविर के आयोजन के साथ सामाजिक न्याय विभाग के तत्वाधान में नि:शक्तों को आवश्यक सहायक उपकरणों और कृत्रिम अंगों की उपलब्धता के लिए इंदौर की संस्था की वर्कशाप भी स्थापित कराई है जो आवष्यक नाप जोख करके कृत्रिम अंगों का वितरण कर रही है । इसी क्रम में अब तक 799 जरूरतमंद नि:शक्तों को कैलीपर्स का वितरण किया जा चुका है। इसी तरह 526 श्रवण बाधितो को श्रवण यंत्रों का आज तक वितरण किया जा चुका है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...