बुधवार, 2 जनवरी 2013

महिला पंचों का प्रशिक्षण 7 जनवरी से

सागर। महिला सशक्तिकरण के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में निर्वाचित महिला पंचों के लिए 7 जनवरी से 9 जनवरी 2013 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजय कुमार ने जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिवों को निर्देशित किया है कि इन तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलस्ट मुख्यालय पर उनके अंतर्गत आने वाली पंचायतों से निर्वाचित महिला पंचों को अनिवार्य रूप से उपस्थित कराना सुनिष्चित कराएं ।


क्षेत्रीय पंचायत समन्वय अधिकारी इन पंचायतों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे, पंचों को कलस्टर मुख्यालय पर संबंधित पंचायतों से लाने व वापिस पहुंचाने की व्यवस्था भी रखी गई है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मप्र शासन की योजनाओं की व पंचायतों के त्रिस्तरीय पंचायती राज की निर्वाचित सदस्यों को अधिकार व कर्तव्यों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...