
सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा आगामी 27 जनवरी से 1 फरवरी तक अतिशय क्षेत्र मंगलगिरी में होने वाले पंच कल्याणक जिनबिम्ब प्रतिष्ठा एवं पंच गजरथ महोत्सव के सफल आयोजन हेतु एक प्रशासकीय बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें नगर निगम, एमपीईबी, पीएचई, पीडव्ल्यूडी वन विभाग, पुलिस विभाग सहित लगभग 6 विभागों के अधिकारियों से अब तक सौंपे गए कार्यो की समीक्षा विधायक श्री जैन ने की और उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को इस पंच कल्याणक के तैयारी हेतु विशेष निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक जैन काका, पूर्व विधायक सुनील जैन, निगम आयुक्त एसबी सिंह, डीएफओ एसपी तिवारी, डॉ. अरूण सराफ, नेमीचंद जैन, प्रदीप जैन, नरेन्द्र नायक, असरफीलाल जैन, चक्रेश सिंघई, महेन्द्र यादव, शैलेष जैन शेरा, रविन्द्र जैन, मोतीनगर थाना प्रभारी परिहार आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें