सागर। ब्लाक कांग्रेस नरयावली द्वारा बुधवार को महात्मागांधी जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ महात्मागांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सभी पूज्य गांधीजी के बताए मार्गों पर चलकर देश की एकता और अखंडता बनाएं रखेंगे।
इस अवसर पर लगन सिंह, रामजी दुबे, रामदयाल चौबे, पुरुषोत्तम शिल्पी, आशरफ खान, आरआर पाराशर, संजू घोषी, मुन्ना विश्वकर्मा, अनिल कुर्मी, गज्जू अहिरवार, संदीप बाल्मिकी, धरमचंद पटेल, मनोज राठौर, मनोज बंसल, रविन्द्र सिंह राजपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
नशा छोड़ने दिलाया संकल्प
स्वयंसेवी संस्था अभिनयतोष महिला बाल विकास समिति द्वारा लोगों को नशे की बुराईयों के बारे में लोगों को अवगत कराने और मदिरा पान त्यागने संबंधी संकल्प दिलाने हेतु महात्मागांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर मकरोनियां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महात्मागांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समिति पदाधिकारी एनआर पात्रा, सीपी शुकला, संतोष जैन, महेश पटेल आदि ने समाज में बढ़ती हुई नशा सेवन से होने वाले दुष्परिणाम तथा इससे होने वाली गंभीर बीमारियों एवं समाज पर इसकी दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया एवं संकल्प पत्र भी भरवाया गया।
सेवा दल ने मनाई पुण्यतिथि
महात्मागांधी की 65 वीं पुण्यतिथि सदर ब्लाक कांग्रेस सेवादल द्वारा मनाई गई। सदर ब्लाक कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने महात्मागांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर धमेन्द्र तोमर ने कहा कि महात्मागांधी हमारे राष्टÑपिता है सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना होगा तभी उनका सपना पूर्ण होगा। इस अवसर पर अतुल नेमा, एजाज राईन, पीएल साहू, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद यादव, काशीराम चौहान, शाकिर, नसीम राईन, गंगाराम यादव, नदीम मकरानी, हेमराज बंसल, राजकुमार, अशोक, मुन्ना, देवकुमार, अरविंद, सलाम शेख, दुर्गेश विजय, हेमंत, रामसेवक, रूपा आदि उपस्थित थे।
शहर कांग्रेस ने मनाई पुण्यतिथि
जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मागांधी की पूण्यतिथि राजीवगांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि गांधी जी सत्य अंहिसा के पुजारी थे। जिन्होंने देशवासियों को एक सूत्र में बांधकर आजादी दिलाई थी। देश में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए नौजवान आगे आएं। गांधी के आदर्शों पर चलकर हम उनके सपनों का भारत बनाएं। इस अवसर पर सीबी तिवारी, लक्ष्मीनारायण, जगदीश राज, राजाराम सरवैया, मोहनलाल, अल्ताफ कादिर, मुन्ना चौबे, पप्पू गुप्ता, दीनदयाल तिवारी, शिवरानी कोरी, मंजू लोधी, गोल्डी केशरवानी, द्वारकार चौधरी आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई
बीना। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में 30 जनवरी को राष्टद्द्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू सहित वरिष्ठद्द कांग्रेसजनों एवं कार्यकतार्ओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर तिलक लगाकर एवं माल्यापर्णकर व कांग्रेसजनों ने दो मिनिट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपनी श्रद्घाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर अभय सिंघई, श्रीराम पाराशर, अशोक राय, दीनदयाल उपाध्याय, वीरसिंह यादव, शशिमोहन तिवारी, देवीलाल नामदेव, दीनदयाल उपाध्याय, निर्मला सप्रे, राजीव व्यास, महेन्द्र साहू, विनय चतुवेर्दी, दिनेश सोनकर पार्षद, पुष्पेन्द्र सेन आदि शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें