सागर। नेमीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर धबोली शाहपुर में आगामी 19 जनवरी से 27 जनवरी तक सर्वसिद्धीदायक विघ्नविनाशक सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विधान का सौभाग्य धबोली निवासी सवाई सिंघई परिवार को प्राप्त हुआ है। ध्वजारोहणकर्ता राजेन्द्र कुमार जैन होगे। मंगल कलश की स्थापना स्वतंत्र कुमार जैन रहली करेंगे।
विधान के पात्रों का चयन हो चुका है। 19 जनवरी शनिवार को घटयात्रा के बाद ध्वजारोहण होगा। 20 से 26 जनवरी तक प्रतिदिन अभिषेक पूजन शांतिधारा और विधान संपन्न होगा। 27 जनवरी को श्रीजी की रथ यात्रा निकाली जावेगी। सांयकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत 24 जनवरी को छोटी बहू एवं 25 जनवरी को जैसी करनी वैसी भरनी तथा 26 जनवरी को संस्कारों का महत्व नाटक का मंचन किया जावेगा। प्रतिष्ठाचार्य पंडित उदयचंद शास्त्री के सहयोगी पं. स्वरूपचंद शाहपुर होगे। विधान के दौरान प्रतिदिन मंगल प्रवचन होगे। रात्रि में ब्रम्हचारी और विद्वानों के प्रवचन होंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें