सागर। दिल्ली में हुई पैरामेडीकल छात्रा के साथ जघन्य सामूहिक बलात्कार एवं देश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ सागर में मुख्य बस स्टैंड के पास तीन मढ़िया पर आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट आगेर्नाइजेशन, आल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आगेर्नाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए सोना कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में घटित होने वाली हृदय विदारक और अत्याचार से नारी अस्मिता और इंसानियत की धज्जियां उड़ती देखी जा रही है। दिल्ली में छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार अत्यधिक अमानवीय घटना है।
हम केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि आरोपियों को तत्काल सजा दी जाए। आॅल इंडिया डीवाईओ के जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहा कि समाज में अश्लीलता, अपसंस्कृति को रोकने के लिए सही वैज्ञानिक सोच पर आधारित समझ विकसित करना होगी ,जिससे महिला, पुरुष एक-दूसरे के पूरक के रूप में होंगे। नुक्कड़ सभा में अखलेश आठ्या, संजय तिवारी, गणेश पटेल, अरविंद पटेल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें