सागर। ग्राम भापेल में आगामी 18 जनवरी से 24 जनवरी तक श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञानभक्ति यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बाल साध्वी मुरलिका देवी बरसाने वाली कथा का वाचन करेंगी। कथा के एक दिन पूर्व 17 जनवरी को शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
जो फूलनाथ मंदिर तक जाएगी। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से अपरान्ह में 4 बजे तक कथा का वाचन होगा। प्रात:काल 8 बजे से 10 बजे तक राधारमण एवं कुंज बिहारीदास द्वारा भक्त माल कथा का वाचन किया जाएगा। बाल साध्वी द्वारा 18 जनवरी से 23 जनवरी तक कथा का वाचन किया जाएगा। 24 जनवरी को हवन के साथ प्रसादी वितरण होगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें