
सागर। सागर दौरे पर आए मप्र शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर शहर विकास के लिए 20 करोड़ रुपए की घोषणाएं की। उन्होंने रविवार को संजय ड्राईव पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा स्थापना, जिला चिकित्सालय गेट न.1 से तिली तिराहा तक उत्कृष्ठ सड़क का निर्माण एवं राधा तिराहा से डिंपल पेट्रोल पंप तक, सड़क निर्माण व पाईप लाईन विस्तार का भूमिपूजन किया।
श्री गौर ने कहा कि सागर का जैसा नाम है वैसा सागर को बनाना है सागर भोपाल से अच्छा बन सकता है। 50 साल में यहां की उन्नति नहीं हुई उद्योग नहीं लगे रोजगार के केन्द्र नहीं है, कम्यूनिटी हाल नहीं है लाखा बंजारा की प्रतिमा नहीं। कितने मुख्यमंत्री हुए मगर विकास नहीं हुआ। सड़के गायब रोजगार गायब, बिजली गायब, इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में सरकार चल रही है हमने कोई नया टैक्स नहीं लगाया फिर भी खजाना भरपूर है। और सागर में 20 करोड़ खर्च करेंगे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण एक बीमारी है शहर से अतिक्रमण को हटाना पडेगा।
अतिक्रमण नहीं हटाया गया होता तो भोपाल सुंदर नहीं होता। उन्होंने कम्यूनिटी हाल निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए, सागर झील सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़, स्टेडियम के लिए 50 लाख रूप्ये एवं खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम में वात्सल्य स्कूल बैंड प्रस्तुति के लिए 11 हजार रुपए, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले एमएम रीजनल और आर्य कन्या के बच्चों को 10-10 हजार रूप्ये देने की घोषणा की उन्होंने कहा कि विकास कार्यो के लिए जितनी राशि की आवश्यकता होगी वह दी जाएगी। नगर निगम 15 जून तक काम पूर्ण कर ले उसके बाद और राशि स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने कहा कि सागर के इतिहास में आज तक 18 करोड़ की सड़के एक साथ इतिहास में कभी नहीं बनीं होंगी।
तिली में उत्कृष्ट सड़क का निर्माण होगा। डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही लाहिया मंडप, दीनदयाल उपाध्याय मंडप और जवाहर लाल नेहरू मंडप, बनाने की घोषणा की उन्होंने कहा कि जितनी राशि की आवश्यकता होगी, वह दी जाएगी। सागर का वही नक्शा होगा जैसा राजधानी भोपल का है। संजय ड्राईव पर वी.आई.पी रोड निर्माण के लिए 3.5 करोड़ देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहर के अलावा जिले की नगर पालिकाओं के विकास को भी राशि स्वीकृत की है। जिसमें गढ़ाक ोटा के लिए 2 करोड़, बंडा के लिए 1 करोड़, खुरई के लिए 2 करोड़ सहित अन्य नगर पालिकाओं को राशि स्वीकृत की गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें