रविवार, 13 जनवरी 2013

खेल महोत्सव 2013 की ओवर आल चैम्पियनशिप सेंट जोसफ ने जीती


सागर। खेल महोत्सव 2013 के अंतर्गत ओवरआल चैंपियन शिप बालक एवं बालिका सेंट जोसफ कान्वेंट ने जीती। समस्त प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जनभागीदारी से पुरस्कार प्रदान किए गए जिनमें खो-खो बालक में विजेता केन्द्रीय विद्यालय ढ़ाना , उपविजेता केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1 एवं खो-खो बालिका में विजेता केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1 उपविजेता दीपक मेमोरियल को स्व. हरि नारायण एवं उषा पांडेय की स्मृति में रीतेश पांडेय ने पुरस्कार प्रदान किए।


कबड्डी बालक विजेता इम्मानुअल स्कूल उपविजेता सरस्वती शिशु मंदिर पगारा, एवं कबड्डी बालिका में विजेता केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1 उप विजेता एमएलबी क्र. 2 सदर को श्रीमंत डालचंद जैन की स्मृति में उनके प्रपौत्र सिद्वार्थ जैन ने पुरस्कार प्रदान किए। 


व्हालीबाल बालक में विजेता सुंदरलाल मेमो. उपविजेता सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल एवं बालिकस व्हालीबाल में विजेता एमएलबी क्र.1 उपविजेता आर्य कन्या उच्चतर विद्यालय को इंजीनियर अभय दरे द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। फुटबाल स्कूल बालक में विजेता स्वीडिश मिशन उच्च. माध्य. वि. उपविजेता सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल, को स्व. कपूर चंद डेंगरे की स्मृति में मनोज डेंगरे द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। 


फुटबाल ओपन में सदर र्स्पोटिंग क्लब एवं उपविजेता क्रिश्चियन क्लब सागर को एक्सिस बैंक द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। बास्केटबाल बालक में विजेता इम्मनुअल उच्च.माध्य.वि., उपविजेता केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1 एवं बास्केटबाल बालिका में विजेता दीपक मेमो. स्कूल, उपविजेता बाल्सल्य स्कूल को ढोलक बीड़ी द्वारा अरविंद जैन ने पुरस्कार प्रदान किए। हेंडबाल बालक विजेता केबी 1 विजेता, उपविजेता सेंट जोसफ कान्वेंट एवं हेंडबाल बालिका विजेता केबी 1 उपविजेतर सेंट जोसफ कान्वेंट को स्व. श्रीमती सुशीला मिश्रा की स्मृति में शरद मिश्रा द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। 


बैडमिंटन बालक सीनियर एवं जूनियर, बैडमिंटन बालिका सीनियर की विजेता हर्षिता पौराणिक सेंट जोसफ, उपविजेता आयुशी सेंट जोसफ एवं बैडमिंअन बालिका जूनियर की विजेता श्रेया सेंट जोसफ कान्वेंट उपविजेता तोशिका दीपक मेमो. को ईशान कंस्ट्रक्शन के आदेश दीक्षित ने पुरस्कार प्रदान किए। बैडमिंटन ओपन पुरुष एकल एवं बैडमिंटन ओपन महिला एकल  को आदेश दीक्षित एवं श्याम बाबू केशरवरानी द्वारा   पुरस्कार प्रदान किए गए। आभार खेल महोत्सव के संयोजक राज बहादुर सिंह एवं नरेश यादव ने व्यक्त किया मंच का संचालन रचना तिवारी एवं अनिल दुबे ने किया। 


नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री मान बाबूलाल गौर, विधायक शैलेन्द्र जैन, रघु ठाकुर, पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण यादव, महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार, निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी, कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा, समस्त पार्षदगण, एल्डरमेन, एवं आयुक्त सूर्यभान सिंह उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...