सागर। प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास राज्य मंत्री मनोहर ऊंटवाल 21 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर सागर आ रहे है वे यहां आयोजित अनेक कार्यक्रमों में भाग लेगे। अधीकृत जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को प्रात:12.30 बजे सागर आएंगे और दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे तक जनप्रतिनिधियों से भेट करेंगे ।
इसके बाद सर्किटहाउस में ही 1.30 बजे से संभाग के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों से करो की वसूली और विकास कार्यो के संबध में चर्चा करेंगे। श्री ऊंटवाल अपरान्ह 3.30 बजे पण्डित मोतीलाल नेहरू स्कूल में आयोजित बाल्मीकि समाज के कार्यक्रम में भाग लेकर शाम 5.30 बजे सागर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें