सागर। सात दिवसीय रामकथा का आयोजन ढाना में 20 जनवरी से 27 जनवरी तक किया जा रहा है। ढाना निवासी ईश्वरदयाल तिवारी के निवास पर आयोजित रामकथा में वृंदावन तीर्थ निवासी बृजपाल शुक्ल प्रतिदिन दोपहर में 1.30 बजे से सायंकाल 5 बजे तक जानकी प्रसंग सुनाएंगे।
26 जनवरी को कथा का समापन होगा और 27 जनवरी को पूणार्हुति एवं सुंदरकांड का पाठ होगा। दीपक तिवारी ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें