शनिवार, 19 जनवरी 2013

कन्या महाविद्यालय के स्नेह सम्मेलन में छात्राओं ने दिखाए हुनर

बीना। शासकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को अपनी प्रतिभाओं का हुनर दिखाने का अवसर वार्षिक स्नेह सम्मेलन के माध्यम से मिल रहा है। स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं पूजा अर्चना कर प्राचार्या डॉ.चंदा रत्नाकर ने की। साथ ही अपने उद्बोधन में छात्राओं को शिक्षा के साथ अनुशासन में रहकर आगे बड़ने की बात की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 


फेंसी ड्रेस एवं रंगोली प्रतियोगिताएं संपन्न 


कार्यक्रम के प्रारंभ में रंगोली प्रतियोगिता, फूलों का गुलदस्ता विषय पर आयोजित की जिसमें प्रथम पिंकी आनंद, द्वितीय अर्चना कुशवाहा, तृतीय रश्मि तिवारी रहीं। एकल गान में प्रथम स्वीटी जैन, द्वितीय निष्ठा शर्मा, तृतीय रश्मि तिवारी रहीं। समूह गान में प्रथम अर्चना चौबे, द्वितीय निष्ठा शर्मा, तृतीय पूजा सोनी रहीं। फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम कॉलगेट बनी मोहनी ठाकुर, द्वितीय शिवानी पाठक भारत माता बनी हुई थीं वहीं तृतीय स्थान पर लक्ष्मी जी के रूप में ज्योति ठाकुर एवं मनमोहनसिंह मानिका ठाकुर रहीं। इस अवसर पर डॉ.सरोज जैन, डॉ.संध्या टिकेकर, डॉ.एके जैन, डॉ.रश्मि जैन, डॉ.उमा लवानियां, डॉ.मीनाक्षी, डॉ.सविता सेठी, डॉ.प्रीति श्रीवास्तव, सुश्री मंजू सहित समस्त स्टाफ एवं अभिभावक शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...