सागर। सागर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के निमार्ता डॉं. भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान के 63 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सागर विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति वर्ग के मुखिया एवं सम्मानीय नागरिकों का सम्मान समारोह तुलसीनगर भगवानगंज स्थित कच्छ कड़वा पाटीदार समाज भवन में 26 जनवरी दिन शनिवार को प्रात: 11 बजे से आयोजित किया गया है।
जिनमें अहिरवार, जाटव, बाल्मीकि, कोरी, खटीक, चढ़ार एवं बंसल समाज के माते मुखियो एवं समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान विधायक शैलेन्द्र जैन करेगे। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि म.प्र. षासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, कार्यक्रम के अध्यक्ष पं. गोपाल भार्गव, विषिष्ट अतिथियो के रूप में सांसद भूपेन्द्र सिंह, संभागीय संगठन मंत्री दिनेष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, महापौर अनीता अहिरवार एवं नगर निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी विषेष रूप से उपस्थित रहेगे।
कार्यक्रम के आयोजक विधायक शैलेन्द्र जैन एवं संयोजक बी.डी.ए. सदस्य वृन्दावन अहिरवार ने विधान सभा क्षेत्र के अजा वर्ग के सभी सम्मानीय नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें