सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली वार्ड में दरमियानी रात चोरों ने एक किराना दुकान पर धावा बोलकर करीब 30 हजार रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक को जब सुबह दुकान ताले टूटे मिले तो उसने इसकी जानकारी गोपालगंज थाना को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुकरशाह वार्ड तहसीली निवासी दिनेश पिता जयगोपाल तिवारी की तिली वार्ड में सत्संग भवन के सामने किराने की दुकान है। शाम के समय वे दुकान के ड्राज में करीब 30 हजार रुपए की नगदी छोड़कर दुकान को बंद करके आए थे।
विगत रात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान शटर को तोड़कर और ड्राज को उखाड़कर नगदी पर हाथ साफ किया। सुबह जाकर जब दुकान मालिक ने दुकान खोली तो शटर का ताला टूटा हुआ था। उसने तत्काल ही गोपालगंज थाने में इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें