गुरुवार, 24 जनवरी 2013

हज आवेदन 6 फरवरी से उपलब्ध होंगे

सागर । मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी के माध्यम से हज वर्ष-2013 के लिये आवेदन-पत्र 6 फरवरी से उपलब्ध होंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि  20 मार्च 2013 है।

अध्यक्ष स्टेट हज कमेटी डॉ. सनवर पटेल ने बताया कि इसी अवधि में हज आवेदन हज कमेटी के भोपाल स्थित कार्यालय तथा सभी जिला हज कमेटी कार्यालयों पर नि:शुल्क उपलब्ध होंगे। हज-2013 के लिये आवेदकों को अपने वैध पासपोर्ट, जिसकी वैधता की तिथि कम से कम 31 मार्च, 2014 हो, को हज आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...