रविवार, 6 जनवरी 2013

खाद्य विभाग का छापा, 300 किलो मावा जब्त

सागर। रविवार की दोपहर खाद्य विभाग ने साबूलाल मार्केट में एक मिष्ठान दुकान पर छापा मारकर करीब 300 किलो मावा जब्त किया है। खाद्य विभाग ने मावे की सेपलिंग कर जांच के लिए भोपाल भेज दिया है। साबूलाल मार्केट में संजय जैन की मिष्ठान दुकान पर खाद्य विभाग की टीम ने छापामारा दुकान में रखे मावे को टीम ने जब्त किया।

साथ ही अन्य   सामग्रियों के नमूने लिए गए। जिला खाद्य अधिकारी नीलेश शर्मा ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस से उन्हें मिलावटी मावे की शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। भोपाल से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पकड़े गए मावे को कोल्ड स्टोर में रख दिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...