सागर। स्वामी विवेकानंद सार्ध शताब्दी समारोह के सदर भाग की बैठक स्थानीय ठाकुर देवालय मंदिर में समिति के जिला संयोजक सुशील भार्गव के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुई। विशिष्ठ अतिथि संबर्धनी विभाग की नगर प्रमुख डॉ. वंदना गुप्ता अध्यक्षता समारोह समिति के सदर भाग के संयोजक आलोक केशरवानी ने की।
संबोधित करते हुए मुख्य श्री भार्गव ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो का पालन करते हुए अपनी मातृभूमि की प्रगति के लिए यथा संभव योगदान करना चाहिए। इसलिए 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की भव्य शोभायात्राएं रैली के रूप में शहर के विभिन्न भागों में निकाली जाएंगी।
इसी तारतम्य में सदर क्षेत्र से निकाली जाने वाली शोभायात्राओं का समापन दोपहर 12 बजे कजलीवन मैदान में किया जाएगा। बैठक में हरिओम केशरवानी, आलोक केशरवानी, पंकज मुखारया, शंकरलाल तोमर, नवीन तिवारी, निखिल चतुर्वेदी, कपिल केशरवानी, सौरभ केशरवानी, रामकेश चौबे, राजेश राय, अस्सू चौरसिया, विक्की केशरवानी, श्रीमती किरण केशरवानी, रूकमणी केशरवानी, सिया आढ़तिया, राधा आढ़तिया, विनीता केशरवानी आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें