राहतगढ़। नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मातृभाषा गौरव जागरण अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर हुआ जिसकी अध्यक्षता शासकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक बीपी राय द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ पीएन तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य पीसी कोष्ठी थे।
इस अवसर पर सभी अतिथि विद्वानों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए मातृभाषा के संबंध में सभी को जागरूक करते हुए कहा कि मातृभाषा हिन्दी एक वैज्ञानिक भाषा है, वर्तमान में हिन्दी के विकास की महती आवश्यकता है, और हमें मातृभाषा को पहचानने की जरूरत है, हम सभी अपने जीवन में मातृभाषा हिन्दी को अपनाएं जिससे हमारी संस्कृति भी सुरक्षित बनी रहे।
अन्त में विद्यालय की बहिनों द्वारा वन्देमातरम् गीत की प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक आरआर चढ़ार, प्राचार्य राजकुमार कपूर, शिक्षक सुरेश पटेल, गोपाल चौरसिया, समिति व्यवस्थापक सुदामाप्रसाद चौरसिया, प्राचार्य प्यारेलाल प्रजापति सहित समस्त आचार्य परिवार एवं भैया-बहिन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें