मंगलवार, 15 जनवरी 2013

यात्री बस नदी में गिरी, 40 घायल, 5 गंभीर

सागर। मंगलवार की दोपहर बंडा से पथरिया जा रही एक यात्री बस ग्राम चौका के पास बेबस नदी में अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें करीब 40 यात्रियों को चोटें आई। जबकि ड्रायवर सहित पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरिया के साहू ट्रवर्ल्स की बस क्र. एमपी 34 पी 0173 दोपहर करीब 3.30 बजे बंडा से यात्रियों को बैठाकर पथरिया की ओर जा रही थी। बंडा से करीब 5 किमी दूरी पर ग्राम चौका स्थित बेबस नदी पर बस अनियंत्रित हो गई और लुड़कती हुई नदी में जा गिरी। बस पूरी तरह भरी हुई थी। बस में करीब 50 लोग सबार थे। 

घटना के बाद 108 एम्बूलेंस को सूचना दी गई साथ ही साथ क्षेत्र के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों को बंडा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां 40 लोगों को चोटें आई और उनका उपचार किया गया। दुर्घटना में बस के ड्रायवर जनक अहिरवार सहित 5 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।


जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे का कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यात्रियों के बड़ी तादाद घायल होने से क्षेत्र के जनप्रतिनिधी भी घायलों से मिलने पहुंचे और उनका हाल जाना। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...