सागर। राज्य स्तरीय अंतर्क्षेत्रीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ एसके टंडन मुख्य इंजीनियर मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा खेल परिसर में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रतियोगिता 16 जनवरी तक चलेगी। जिसमें मप्र की कुल दस टीमें भाग ले रही हैं।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर क्षेत्र जबलपुर सेंटल आफिस, सागर सारणी, चचाई, बिरसिहपुर, सिरमौर शामिल हैं। मुख्य इंजी. श्री टंडन ने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेल खेलने की बात कही। इस अवसर पर खेल अधिकारी प्रशांत कुशवाहा, अधीक्षण इंजी. जीपी सिंह, एके परते, एसके गुप्ता, पीएस राजपूत, बीपी सिंह, एसएन चतुर्वेदी, आरके गुप्ता, किशोरीलाल रायकवार, विजय शुक्ला, रामविवेक गौतम, प्रदीप सिंह, बीडी कोष्टी, प्रमोद मिश्रा, राकेश कुमार जैन, आलोक रजक, मुबीन खान, जगदेव रैकवार, प्रमोद मिश्रा, राकेश कुमार जैन, आलोक रजक आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें